Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मेरा आधार मेरी पहचान का केंद्र बन्द होने से लोगो में नाराजगी,जल्द न खुलने पर दी आंदोलन की चेतावनी.पढ़े पूरी खबर……

उत्तरकाशी।
यमुनाघाटी के बड़कोट में मेरा आधार मेरी पहचान का केंद्र बन्द होने से आम लोगो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज “जय हो”ग्रुप ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी उत्तरकाशी को पत्र लिखकर बन्द पड़े आधार कार्ड केंद को खुलवाने की मांग की है ,जल्द उक्त केंद्र के न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मालूम हो कि यमुनाघाटी के बड़कोट तहसील और एस बी आई में मेरा आधार मेरी पहचान बनाने के केंद्र खुले हुए थे, विगत छः सात माह से तहसील परिसर का केंद्र बन्द पड़ा है और आये दिन एस बी आई का केंद्र भी बंद रहने से आम पब्लिक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नही आधार कार्ड पर नाम,जन्म तिथि व स्थायी पता सही करवाने के अलावा नया आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों को पुरोला या उत्तरकाशी के चक्कर लगाने पड़ रहे है । सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज “जय हो”ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल, एडवोकेट विनोद बिष्ट, मोहित अग्रवाल,आशीष पंवार, गिरीश चौहान, विनोद नौटियाल, प्रवेश, जय सिंह पंवार, शैलेन्द्र पीटर, प्रदीप जैन आदि ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बड़कोट में मेरा आधार मेरी पहचान बनवाने का केंद्र खुलवाने की मांग की है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि आज मेरा आधार मेरी पहचान कार्ड के बिना कोई भी कार्य नही हो पा रहे है ,भारत सरकार ने बैंक खाते से लेकर सभी जरूरी दस्तावेज में आधार लिंक की व्यवस्था कर रखी है । जन्म ले रहे बच्चों के आधार कार्ड की अनिवार्यता से सबसे अधिक परेशानी आ रही है। दूर दराज के ग्रामीणों को बड़कोट में आधार न बनने से पुरोला या उत्तरकाशी के चक्कर लगाने पड़ रहे है। उन्होंने कहा कि पुरोला या उत्तरकाशी जाने के बाद भी कई बार ग्रामीणों को खाली हाथ लौटना पड़ता है । क्यों कि एक केंद्र में एक दिन में महज 20 से 25 आधार बन या शुद्ध हो पा रहे है । उन्होंने कहा कि अगर जल्द बड़कोट में उक्त केंद्र नही खुला तो ग्रुप के साथ स्थानीय लोगो को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़ी खबर :चमोली करंट हादसे में लापरवाही बरतने पर प्लांट के  परियोजना प्रबन्धक को पुलिस ने ग्रेटर नोयडा से किया गिरफ्तार

Jp Bahuguna

बड़ी खबर। जनपद उत्तरकाशी में 53.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग… पढ़ें

Arvind Thapliyal

रवांल्टी को पहचान दिलाने में जुटे महावीर रवांल्टा,संक्षिप्त वाल्मीकीय रामायण’ का रवांल्टी संस्करण अब रवांल्टी पाठकों के लिए उपलब्ध.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page