Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित…. पढ़ें खबर।

 

कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को तिरंगा रैली एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर से पोखरी पुल तकविद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

इस अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता में टीम ब्रेबो की पल्लवी, प्रियंका, कशिश, ईशा एवं रचना द्वारा बनाई गई रंगोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।टीम अल्फ़ा से साक्षी, नीहारिका,मलिका,निक्की तथा नेहा ने द्वितीय स्थान तथा टीम चार्ली से रिया,अमीषा, बुलबुल और रिया रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में डॉ कविता पाठक और डॉ पूनम चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल देश की संप्रभुता और स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह देशवासियों की एकता, गौरव और राष्ट्रीय भावना का भी प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के NCC प्रभारी डॉ नरेंद्र पंघाल, NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा तिवारी, डॉ प्रमिला, रोबर रेंजर्स प्रभारी डॉ शीतल देशवाल, डॉ तरुण आर्य, रेड क्रॉस प्रभारी कीर्तिराम डंगवाल,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। तिरंगा रैली एवं रंगोली प्रतियोगिता ने महाविद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना एवं उत्साह का संचार किया।

Related posts

महाविद्यालय परिसर में अभाविप ने किया वृक्षारोपण

admin

विभिन्न विभागों में रोजगार एवं पेंशन देने की मांग को लेकर इंडिया एशोसिएशन एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर क्षेत्र में विशाल प्रदर्शन ।

Arvind Thapliyal

कंडीसौड़ के पास सड़क हादसा, बस पलटी 7 घायल ,4 गम्भीर घायल एम्स रैफर

admin

You cannot copy content of this page