Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बधाई।बजलाडी़ की आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा इंदवाण को राज्य स्तर पर दिया जायेगा उत्कृष्ट सम्मान… पढ़ें खबर।

 

नौगांव । विकासखण्ड के बजलाडी़ निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा इंदवाण पत्नी रमेश इंदवाण को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार दिया जायेगा।
राज्य में कुल 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया जायेगा जिसमें रेखा इंदवाण का नाम भी सूची में शामिल है।
यह सम्मान बाल विकास मंत्रालय के तरफ से दिया जा रहा है, जिसमें तीलू रौंतेली पुरूस्कार के लिए राज्यभर से 13महिलाओं में उत्तरकाशी के कोटिलगांव निवासी राइस लेडी स्वतंत्री बधानी का नाम है और आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा इंदवाण को उत्कृष्ट सम्मान दिया जायेगा।
रेखा इंदवाण को जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल,बजलाडी़ प्रधान जयवीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सकलचंद राणा सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बधाई दी।

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:01 किलो 606 ग्राम चरस के साथ दो ब्यक्ति पुलिस ने किए गिरफ्तार, वाहन सीज

admin

चयनित एलटी शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर की नियुक्ति की मांग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत क्षयरोगियों को मुख्य चिकित्साधिकारी ने बांटे पोषण किट….पढे

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page