Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कुथनौर कस्बे में बंद पड़े शौचालय को लेकर उठे सवाल…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर कुथनौर कस्बे में जिला पंचायत उत्तरकाशी द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय बनने के करीब करीब चार महने से संचालित नहीं हो सका है। शौचालय पर ताले लटके होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन कई लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी जयराज बिष्ट और महाबीर पंवार ‘माही’ ने कहा कि चार महीने से कुथनौर में बना सार्वजनिक शौचालय बंद पड़ा है, उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी उत्तरकाशी से शौचालय को शीघ्र संचालित कराने और मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है।

जयराज बिष्ट ने कहा कि जब शौचालय पर ताले ही लटके रहने हैं, तो इसके निर्माण का क्या लाभ। वहीं बलवीर लाल हलना ने कहा कि निर्माण के बाद से आज तक शौचालय का उपयोग शुरू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्थानीय लोगों ने जनहित में इसे जल्द खोलने की मांग की है।

Related posts

पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

दुःखद दर्दनाक हादसा,घास काटते हुए पहाड़ी से गिरकर महिला की हुई मौत

admin

रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का हुआ शुभारंभ… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page