Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर गोपाल गोलू डोभाल का यमुना घाटी में भव्य स्वागत और जताया प्रदेश नेतृत्व का आभार… पढ़ें खबर।

 

नौगांव (उत्तरकाशी)। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर गोपाल गोलू डोभाल का यमुना घाटी के डामटा, बर्नीगाड़, नौगांव और बड़कोट में युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

युवा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत हुआ।

इस अवसर पर गोपाल गोलू डोभाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व और संगठन ने जो जिम्मेदारी और सम्मान दिया है, उसके लिए वे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और यमुना घाटी के युवाओं के रोजगार, शिक्षा और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए लगातार कार्य करेंगे और क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया।

स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :रंवाई के लालधान से लहलहाएंगे गंगाघाटी के खेत, डीएम ने उत्तरों गांव में  की रोपाई

Jp Bahuguna

आयुष विंग ने बाल शिक्षा सदन स्कूल में आर्युविद्या कैंप के तहत निःशुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर का किया आयोजन और छात्रों को दी जानकारी… पढ़ें

Arvind Thapliyal

भटवाड़ी बीडीसी की बैठक में ज्वलंत समस्याओं के समाधान के उठे मुद्दे।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page