Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भारी बारिश के अलर्ट पर उत्तरकाशी में स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए सभी सरकारी, गैर-सरकारी व निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित ,पढ़े खबर….

उत्तरकाशी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून द्वारा उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की संभावना को देखते हुए जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार जनपद में लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने, जलभराव, सड़क एवं पैदल मार्गों के बाधित होने, भूस्खलन तथा कुछ क्षेत्रों में बादल फटने जैसी संभावित घटनाओं की आशंका जताई गई है। इन परिस्थितियों में किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के तहत जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के समीप न जाएं तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related posts

बड़कोट में आपदा कंट्रोल रूम स्थापित कर आठ कार्मिकों की तैनाती ,पढ़े पूरी खबर……

admin

प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के खिलाप बढ़ा आक्रोश,कार्यवाही की मांग, पढ़े पूरी खबर………

रात्रि कर्फ्यू को रात 10 बजे की बजाय रात 10:30 बजे से लागू करने के निर्देश-CM

admin

You cannot copy content of this page