Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।सोमेश्वर महाराज के आषाढ मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,

बड़कोट। यमुनोत्री धाम क्षेत्र की गीट्ठपट्टी के 12 गांवों के ईष्ट आराध्य समेश्वर महाराज का पारंपरिक अषाढ़ मेला शनिवार को अटल आदर्श ग्राम पंचायत बाड़िया में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मेले में दूर दूर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने समेश्वर महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान ने भी समेश्वर महाराज के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा देव आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-पाठ और पारंपरिक लोक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य पुजारी संतोष उनियाल, रामलाल उनियाल, समेश्वर देवता समिति के सदस्य विपिन पंवार, चैन सिंह, महावीर पंवार, संतोष, राकेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

जनजागरण के साथ राजकीय इंटर कॉलेज का मालनाधार का एनएस शिविर सम्पन्न हुआ।

Arvind Thapliyal

बदहाल मोटर रोड़ के सुधारीकरण को लेकर ग्रामीणों ने किया सांकेतिक चक्का जाम……

admin

उत्साह।पीएम मोदी के हर्षिल-मुखवा भ्रमण को लेकर तैयारियां पूरी और स्वागत की इंतजारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page