Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुना माँ के मायके खरशाली में हर घर तिरंगा अभियान, डॉ पदम् चन्द विमल कंवर गांधी ट्रस्ट द्वारा 300 तिरंगे किये गये भेंट,पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट।
मुंबई निवासी डॉ पदम् चन्द बिमल कवंर गांधी ट्रस्ट द्वारा माँ यमुना के मायके खुशिमठ खरशाली में घर घर तिरंगा अभियान के तहत 300 तिरंगे झंडे भेंट किये गये। यह जानकारी तीर्थपुरोहित प्यारे लाल उनियाल ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि मुंबई निवासी डॉ पदम् चन्द विमल कवंर गांधी जी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे नौनिहालों के माध्यम से पहले गाँव मे हर घर तिरंगा जनजागरूकता यात्रा निकाली उसके बाद हर घर मे तिरंगा फहराया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार के आहवान पर पूरे देश मे हर घर तिरंगा फैराने का अभियान के चलते ट्रस्ट द्वारा 300 तिरंगे भेंट किये गये थे जिन्हें डॉ पदम् चन्द विमल कवंर गांधी सरस्वती शिशु मंदिर के नौनिहालों ,शिक्षकों व अभिभावकों ने जनजागरूकता के साथ हर घर मे तिरंगा फैराया गया।
तीर्थपुरोहित श्री उनियाल सहित खरशाली के ग्रामीणों ने ट्रस्ट का आभार जताया।इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद राणा, ग्राम प्रधान यशपाल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

सफलता।हॉट मिक्स प्लांट के विरोध में जेल गए दो युवा जब गांव पहुँचे तो ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा की गाईडलाईन के संबंध में दून में मंत्रणा , चार जनपदों के DM व SP होंगे शामिल

admin

ब्रेकिंग। टिहरी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से उत्तरकाशी अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण के नाम की चर्चा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page