Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

91 लाभार्थियों को ₹1.14 करोड़ से अधिक के ऋण किया वितरित, किसानों किया जायेगा मजबूत: शारदा राणा 

 

 

पुरोला। उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि. एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज विकासखंड परिसर पुरोला में किसान ऋण मेला-2026 का भव्य आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि निशिता शाह, प्रमुख विकासखंड पुरोला, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सत्येन्द्र राणा एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष शारदा राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख प्यारे लाल हिमानी, खंड विकास अधिकारी सुरेश चौहान, बलदेव असवाल, बलदेव रावत, सुनीता देवी, अमीन सिंह नेगी सहित विभिन्न सहकारी समितियों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

मेले का उद्देश्य किसानों, व्यापारियों, लघु उद्यमियों व स्वरोजगार करने वालों को बैंक की ऋण योजनाओं की जानकारी देना व सरल बैंकिंग से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। केंद्र व राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

 

बैंक अध्यक्ष शारदा राणा ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग नहीं, बल्कि किसानों, युवाओं, महिलाओं व व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना है। मेले में कुल 91 कृषकों व लाभार्थियों को ₹114.18 लाख के ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए।

 

मुख्य अतिथि निशिता शाह ने बैंक की पहल की सराहना की। समापन पर अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

बड़कोट न्यू होली लाइफ इंटर कालेज में बारहवीं के छात्र/ छात्राओं की विदाई,बाल गायिका आरजू सेमवाल के संगीत से भावुक हुये लोग।

Arvind Thapliyal

स्वच्छता की शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक और श्रमदान से सफाई,पढ़े पूरी खबर……

आस्था।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शनार्थ खुले विश्व प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री धाम के कपाट…. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page