नौगांव। विकासखण्ड के खाद्य आपूर्ति विभाग को लेकर स्थानीय राशन विक्रेताओं और उपभोक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
राशन विक्रेताओं ने बताया की डामटा गोदाम से उन्हे 11कुंतल राशन कम दिया और अब गांव मे उन्हे राशन बिक्री और उप भोक्ताओं को वितरण करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामले पर उत्तराखंड औद्योनिक परिषद के सदस्य संजय थपलियाल ने जिलापूर्ति अधिकारी आशिष कुमार से वार्ता की और समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है।
आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में राशन विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है।
मामला तियां,धारी, कफनौल,बजलाडी़, पमाडी़, नरयूंका, हिमरोल,दारसौं,गैर,सिमलसारी सहित तमाम गांवों से सामने आया जहां राशन उपभोक्ताओं ने खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि राशन विक्रेताओं को राशन कम दिया जा रहा है।

