Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पावणी गांव अग्निकांड प्रभावितों से जिलाधिकारी ने की मुलाकात पीड़ित परिवारों से मिलकर सुनी समस्याएं, राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश,दस्तावेज जलने से प्रभावित ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए 1 दिसंबर से गांव में लगेगा विशेष शिविर,गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने, रास्ते को दुरुस्त करने और पशुधन का सर्वे करने के निर्देश.. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

 

मोरी।मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में हुए अग्निकांड के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य बुधवार को घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा भी मौजूद रहे।

 

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि अग्निकांड में उनके घरों के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर नष्ट हो गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की सुविधा के लिए 01 दिसंबर से गांव में विशेष शिविर लगाया जाए, जिससे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक संबंधी दस्तावेजों सहित अन्य जरूरी अभिलेखों को दोबारा बनवाने की प्रक्रिया में ग्रामीणों को सहायता मिल सके।

 

जिलाधिकारी ने गांव में रात्रि के समय रोशनी की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही गांव के संपर्क मार्ग को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के दुधारू पशुओं सहित अन्य पशुओं का विवरण तैयार करने के निर्देश भी दिए।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि गांव में राहत कार्य लगातार जारी हैं। सभी संबंधित विभागों की टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रभावित परिवारों के लिए कम्युनिटी किचन संचालित किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी गांव में मौजूद हैं। भोजन, रहने की व्यवस्था और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें। जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं अन्य जरूरी औपचारिकताओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में सरकार उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई और उन्हें दोबारा सामान्य जीवन की ओर लौटाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने बताया कि अग्निकांड की घटना और प्रभावित परिवारों की स्थिति को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावितों को राहत राशि, उचित मुआवजा एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का विषय प्रमुखता से रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने के साथ ही उनके पुनर्वास के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रभावित परिवारों के राहत कार्यों हेतु रेडक्रॉस से भी सहयोग किया जा रहा है।

 

ग्राम पवाणी में हुए इस अग्निकांड से कुल 43 परिवार प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन की प्राथमिकता सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आश्रय, जरूरी सुविधाएं और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

 

इस दौरान बचन सिंह पंवार, राजपाल रावत, जगदीश रांगड, भगत रावत, वरदान सिंह, राजीव कुंवर, यशपाल पंवार सहित गांव के लोगों उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री के सीधे प्रशारण की तैयारी पूरी, संवाद से लाभान्वित होंगे लाभार्थी

admin

अतिथि देवो भव: की परंपरा निभाएगा यमुनाघाटी व्यापार मंडल.. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

सफलता।बड़कोट पुलिस टीम ने ईनामी फरार वारंटी को किया गिरफ्तार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page