Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम के दानपात्र से निकले 18.87 लाख रुपये, राजस्व टीम की मौजूदगी में हुई गणना…. पढ़ें खबर।

 

बड़कोट, उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम स्थित मंदिर के दानपात्र को शुक्रवार को मंदिर समिति एवं राजस्व विभाग की संयुक्त उपस्थिति में खोला गया। दानपात्र से कुल 18 लाख 87 हजार 234 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ राजस्व अधिकारियों, मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन की निगरानी में संपन्न कराई गई।

श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत धाम में स्थापित दानपात्र को राजस्व टीम की मौजूदगी में खोला गया। इसके बाद दानराशि की विधिवत गणना की गई, जिसमें नकदी के रूप में कुल 18,87,234 रुपये प्राप्त हुए।

दानराशि की गणना पूर्ण होने के बाद पूरी रकम को सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर समिति एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा बड़कोट लाया गया। समिति के अनुसार दानराशि को नियमानुसार मंदिर समिति के खाते में जमा किया जाएगा तथा इसका उपयोग मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक गतिविधियों के संचालन में किया जाएगा।

दानपात्र खोलने और धनराशि की गणना के दौरान मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, सुनील उनियाल, संजीव उनियाल, ज्योति प्रसाद उनियाल, सुरेश नौटियाल सहित राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्य के दौरान पारदर्शिता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया।

Related posts

बड़ी खबर।बेरोजगार संघ की बड़ी जीत,युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति,युवाओं के मन में किसी भी तरह का संदेह, शंका नहीं रखना चाहती है सरकार… पढ़ें खबर 

Arvind Thapliyal

DM ने जिले के नगर निकायों में उप जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में संस्कृत विभाग ने संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किये अनेक कार्यक्रम

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page