Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:जिला विकास अधिकारी ने किया युवाओं के लिए 45 दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

युवा कल्याण एवं प्रा०र०द० विभाग के तत्वाधान में आयोजित 48 युवाओं का 45 दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंन्तर्गत विद्युत फिटिंग एवं प्लम्बर प्रशिक्षण का रविवार को जिला विकास अधिकारी केके पंत ने मनेरा छात्रावास में शुभारंभ किया । बता दें कि जनपद के 06 विकास खंडों से आये स्वयं सेवको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वरोजगार की दिशा में यह 45 दिवसीय प्रशिक्षण जिज्ञासा व मनोबल के साथ प्राप्त करें ।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर की ओर सार्थक प्रयास किये जा रहे है l 45 दिनों तक व्यववासिक प्रशिक्षण में आप लोग विद्युत फिटिंग एवं प्लम्बर प्राप्त करके अपनी आर्थिक आजीविका को सुदृढ़ कर सकते है । निश्चित ही स्थानीय स्तर पर जो प्लबर व विद्युत संबंधी समस्याएं होती है l इस तरह के व्यवसायिक प्रशिक्षणों से उनका निराकरण सम्भव हो पायेगा ।

इस दौरान उन्होंने विद्युत फिटिंग एवं प्लम्बर में उपयोग होने वाले उपकरणों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भटवाड़ी प्रवेश चन्द्र पैन्यूली, प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार,महादेव गुसाईं , राकेश गुसाईं , विजय सेमवाल सहित अन्य उपस्थित मौजूद थे l

Related posts

किसके भरोसे रुकें पहाड़ में, जीवन ही सुरक्षित नहीं है! सिस्टम को शायद ही शर्म आए, पहाड़ी तो भगवान के ही भरोसे,पढ़े पूरी खबर……

admin

हत्या को अंजाम देने वाला अभियुक्त मात्र 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार उत्तरकाशी के गजणा क्षेत्र मे हुये हत्या के प्रकरण का पुलिस ने किया खुलासा औरSP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को दिया गया 2500 रु0 का पुरूस्कार … पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के कार्यो की प्रगति की ली समीक्षा बैठक और निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा पूर्ण हो चुकी सभी योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page