Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट के युवा पर्वतारोही ने फतह कराया 7,120 मीटर ऊंचा माउंट त्रिशूल,यमुना घाटी के आशुतोष राणा ने पर्वतारोहण अभियान में निभाई अहम भूमिका, 20 जून को सफल हुआ शिखर आरोहण… पढ़ें खबर

 

 

 

 

 

बड़कोट, उत्तरकाशी।उत्तराखंड की यमुना घाटी के लिए गर्व का विषय है कि बड़कोट निवासी युवा पर्वतारोहण गाइड आशुतोष राणा ने 7,120 मीटर ऊंची माउंट त्रिशूल चोटी के सफल अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह अभियान 1 जून से 22 जून तक संचालित किया गया।

 

इस पर्वतारोहण अभियान का आयोजन Parvat Exploration द्वारा किया गया, जबकि अभियान को ONGC का प्रायोजन प्राप्त था। अभियान में बड़कोट (यमुना घाटी) के आशुतोष राणा तथा भुक्की गंगा घाटी के सौरभ रावत ने क्लाइम्बिंग गाइड के रूप में जिम्मेदारी निभाई। अभियान दल का नेतृत्व भी सौरभ रावत ने किया।

 

अभियान के सदस्य नीरज पटेल, जो गुजरात के गांधीनगर निवासी एवं ONGC के कर्मचारी हैं, ने दोनों अनुभवी गाइडों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किया।

 

अभियान की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि 20 जून को सुबह 10:40 बजे मिली, जब दल ने 7,120 मीटर ऊंची माउंट त्रिशूल चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराते हुए शिखर विजय प्राप्त की।

 

इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि उत्तरकाशी और यमुना घाटी के पर्वतारोहियों की दक्षता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रही है। क्षेत्रवासियों , सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने आशुतोष राणा और पूरे अभियान दल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और शुभकामनाएं दी।

Related posts

बड़ी खबर।वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर DM सख्त,जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:जिला प्रेक्षागृह में एक साल-नई मिसाल कार्यक्रम का राज्यसभा सांसद ने किया शुभारंभ,प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपे चेक व चाबियां

admin

कार्रवाई :अवैध चरस के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page