Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री में मौसम की पहली बर्फवारी, श्रद्धालुओं ने LIVE बर्फवारी का लुफ्त लिया,देखें बर्फवारी ……

https://youtu.be/xW8qhAtTJbk?si=IZ8GxY9N0IoOIsoD
सुनील थपलियाल 
बड़कोट।
उत्तराखंड के चार धामों में से एक यमुनोत्री धाम में सर्दी की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। रविवार को उत्त्तरकाशी के गंगा और यमुना घाटी  के कई इलाको में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक व तापमान में भी गिरावट देखी गई। सोमवार की सुबह  होते ही यमुनोत्री और  गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। जिसे निचले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।
 जनपद में पहला हिमपात शुरू हो गया। गंगाघाटी में गंगोत्री, मुखवा, धराली, झाला, सुखी तो वही यमुनाघाटी में यमुनोत्री मंदिर   खरसाली, हरकीदून, केदारकाठा, रुद्रकांठा, भीम थाच,सहित कई7 क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। वहीं सुबह से उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री और गंगोत्री सहित ऊपरी क्षेत्रों में मौसम खराब हो रखा है और दिन होते ही ऊपरी क्षेत्रों में जमकर हिमपात शुरू हुआ।
धामों में आज हिमपात शुरू होने से लोगों के चेहरे खिल उठे है। बर्फबारी रात भर यूं ही जारी रही, तो कल सुबह तक पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक जाएगी। ऊपरी क्षेत्रों जहां बर्फवारी हो रही है। वही निचले इलाकों में शीत लहर के चलते स्थानीय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

सरकार के खिलाफ युवाओं का आक्रोश, यमुना घाटी में उबाल।

Arvind Thapliyal

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:नाबालिग ने लगाया चार बच्चों के पिता पर बालात्कार का आरोप , मुकदमा दर्ज

admin

You cannot copy content of this page