Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था । विधिवत खोले गये बाबा बौखनाग महाराज के कपाटसैकड़ों श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव । रविवार को देवाधिदेव बाबा बौखनाग के कपाट आज कफनौल थान में विधिवत श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये, जहां सैकड़ों की तादाद में भक्त और श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

कपाट खुलने के अवसर पर भाटिया,कन्सेरू,नंदगांव,साडा़,उपराडी़, बड़कोट,गैर तुनाल्का,दोबाटा,कुंड, कफनौल सहित दर्जनों गांव के लोग ढोल नगाड़ों को लेकर कफनौल पंहुचे जहां विशेष पुजा अर्चना करने के बाद बाबा बौखनाग महाराज के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधिवत खोले गए,और वहां पंहुचे सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंवाई घाटी में बाबा बौखनाग के कपाट खुलने के बाद धार्मिक मेलों की परंपरा शुरू होती है और पहला मेला 15जून को भाटीया गांव में होगा जहां से बाबा बौखनाग महाराज का भ्रमण कार्यक्रम भी शुरू होगा।

देव माली संजय डिमरी ने बताया कि बाबा बौखनाग महाराज के कपाट श्रद्धालुओं के कफनौल थान में आज विधिवत खोले गए और अब भाटिया गांव से धार्मिक मेलों की शुरुआत होगी।

देव माली संजय डिमरी, मंदिर समिति अध्यक्ष जयेंद्र रावत, सचिव गोपाल सिंह, प्रधान अनिता पंवार,सरक्षक यशवंत सिंह,जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी, राज्य मंत्री श्याम डोभाल, चंद्रमोहन पंवार,गुलाब सिंह, विरेंद्र कफोला,सहित तमाम माली पुजारी और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

दिव्यांग बच्चों का सहारा बने परमार्थ के पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती,यूट्यूब चैनल पर इंटरब्यू और बच्चों के साथ बिताये पल की खबर को देखे व पढ़े …..

Team Yamunotri Express

गड़बड़झाला।सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी अब विभाग के खिलाफ आंदोलन की तैयारी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

दशकों से रोड़ का इंतजार कर रहे ग्रामीण मोटर रोड़ का शिलान्यास व निर्माण शुरू होने के बाद जमकर झूमें, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने किया रोड़ कटिंग का शुभारंभ,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page