Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।राना गांव में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन.. पढ़ें खबर।

 

बड़कोट। श्री यमुनोत्री धाम के समीप ग्राम राना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कथा वाचक सुदेशु महाराज ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ा है, तब-तब भगवान ने धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया है।

उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि अत्याचारी कंस के अत्याचारों से त्रस्त पृथ्वी की पुकार पर भगवान नारायण ने देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण अवतार धारण किया और कंस का वध कर धर्म की रक्षा की।

महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनना तभी सार्थक है, जब उसके संदेशों को जीवन में अपनाया जाए। कथा पंडाल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रधान मनीषा चौहान, भाजपा नेता संदीप राणा, कृष्णा राणा, सोमेंद्र चौहान, चंद्र मोहन चौहान, अजय चौहान, बृज मोहन राणा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी विग्रह देवडोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची

Jp Bahuguna

यमुनोत्री-पूरोला-मोरी या देहरादून की ओर सफर से पहले जान लें नई व्यवस्था,निम्न समयावधियों के अलावा यातायात पर प्रतिबंधित रहेगा। पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

*कोविड-19 के फैलाव को रोकने के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के साथ पहली अक्टूबर से ऑफलाइन मोड में खुलेगा महाविद्यालय*

admin

You cannot copy content of this page