Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गंगोत्री धाम:- माँ गंगा जी की उत्सव डोली रवाना होते समय भारी भीड़, संतो ने दी भावभीनी विदाई ,YEN यूट्यूब चैनल पर देखे नजारा, व पढ़े खबर….

सुनील थपलियाल उत्त्तरकाशी

अन्नकूट उत्सव के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 01 मिनट को शीतकाल के लिए पूरे विधिविधान से बंद कर दिये गये है जिसके बाद माँ गंगा की उत्सव डोली गंगा मैया के जयकारों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव के लिए रवाना हुई। कपाट बंद होने के उपरांत अब देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) गांव में कर सकेंगे। आज मा गंगा की भोगमूर्ति व डोली रास्ते मे देवी मंदिर में प्रवास करेगी,और कल 27 अक्टूबर को भय्या दूज पर्व पर माँ गंगा अपने शीत कालीन मन्दिर मुखवा में विराजमान हो जायेगी।

इस पुण्य अवसर पर क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सहित सैकड़ो गणमान्य लोगों ने गंगोत्री धाम मे माँ गंगा के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
इस दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान , पूर्व विधायक श्री सजवाण ने मां गंगा से सबके आरोग्य जीवन व देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर गंगोत्री मन्दिर समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश चौहान, राजेश सेमवाल सहित अन्य तीर्थपुरोहित, सेना के अधिकारी ,जनपद अधिकारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:जनपद में एक वर्ष के अंतर्गत 2758 प्रसूताएं लाभान्वित हुई हैं ईजा-बोई(माँ)शगुन योजना से:-डॉ पंवार

admin

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी,बेटियों ने फिर किया कमाल

Jp Bahuguna

आपातकाल की बरसी पर उपपा ने मनाया लोकतंत्र बचाओ खेती बचाओ आंदोलन

admin

You cannot copy content of this page