Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सेवानिवृत्त होने पर डायट प्रवक्ता को दी गई भावभीनी विदाई, जताया आभार,पढ़े खबर….

बड़कोट।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (डायट) सभागार में रविवार को डायट वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप निगम के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी । इस विदाई समारोह की अध्यक्षता डायट प्राचार्य पंकज शर्मा
तथा मंच का संचालन बी के मिश्रा ने किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्रवक्ता को अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह, फूलमाला पहनवा कर व बुके देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य श्री शर्मा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित होता है। उन्होंने श्री निगम जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इनके सेवानिवृत्त होने से हम लोगों को इनकी कमी खलेगी। वहीं सेवानिवृत्त हुए प्रवक्ता संदीप निगम ने कहा कि मुझे बड़कोट में ढ़ेर सारा प्यार और स्नेह मिला है। जिसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा। प्रवक्ता के पद से 30 साल की नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहा हूं। अपने कार्यकाल में मुझे यहां अपनापन लगा। विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डायट में संदीप निगम जो अपने कार्य की बदौलत छाप छोड़ गये। उन्हें हमेशा याद व स्मरण किया जाएगा ।
इस मौके पर प्राचार्य पंकज शर्मा,डॉ एस डी मिश्रा, डॉ सुबोध सिंह विष्ट, शांति प्रसाद रतूड़ी,बी के मिश्रा,अरसद अंसारी,अरविंद चौहान,डॉ एस एस चौहान,डॉ संजय कोठारी,आर के डिमरी,लोकेंद्र विष्ट तेजेन्द्र विष्ट ,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल सहित विभाग कर्मी मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

ब्रेकिंग ‌। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के जरडा़ खड के पास देर रात पलटी कार किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

Arvind Thapliyal

उपलब्धि।नौगांव की पुजा राणा को स्वास्थ्य सेवाओं में मिला नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2026….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आप और यूथ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने गाँव गाँव पहुँचकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की स्केनिंग और निःशुल्क दवाईयों का किया वितरण

admin

You cannot copy content of this page