Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

टिहरी-उत्तरकाशी में 200 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग तेज, 15 मई को ज्ञापन और 30 को तिलाड़ी में धरना… पढ़ें खबर।

बड़़कोट(उत्तरकाशी)।टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में संचालित विद्युत उत्पादन परियोजनाओं से स्थानीय जनता के प्रभावित होने के बावजूद उन्हें प्रत्यक्ष लाभ न मिलने का मुद्दा अब जोर पकड़ने लगा है। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह द्वारा संसद में नियम 377 के तहत दोनों जनपदों के लोगों को 200 यूनिट निःशुल्क बिजली देने की मांग उठाए जाने के बाद क्षेत्र में आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली गई है।

इसी क्रम में बड़कोट क्षेत्र में आगामी 15 मई को प्रधानमंत्री,सांसद, विधायक व जन प्रतिनिधियों के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा, जबकि 30 मई को तिलाड़ी शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी समाजसेवी अजय रावत, सुनील थपलियाल और आंदोलनकारी वासुदेव डिमरी ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि टिहरी बांध परियोजना सहित क्षेत्र में दर्जनों छोटी-बड़ी विद्युत उत्पादन योजनाएं संचालित हैं, जिनसे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को कम से कम 200 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जानी चाहिए।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो दोनों जनपदों में व्यापक और उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव तक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा और हर स्तर पर मुफ्त बिजली की मांग उठाई जाएगी।

Related posts

बड़ी खबर। जनपद उत्तरकाशी में 53.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग… पढ़ें

Arvind Thapliyal

समीक्षा-श्री कमलेश्वर महादेव पत्रिका’ का वाकई महात्म्य है। आप पढ़ेंगे तो नया अनुभव महसूस करेंगे,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :दारसौं गांव में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी शिविर,विशेष कार्याधिकारी ने सुनी जन समस्याएं

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page