Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

खुशखबरी।गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता हेतु एनएसएस स्वयंसेवी एवं अभिभावक का चयन… पढ़ें।

 

 

बड़कोट।स्व. राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट,उत्तरकाशी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवी शीतल का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर- 2025 में उत्तराखंड राज्य से विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता हेतु हुआ है।

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संगीता रावत ने इसकी पत्रकारों को जानकारी दी उन्होंने बताया है की नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर -2025 में उत्तराखंड राज्य से विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता हेतु चार स्वयंसेवियों एवं उनके अभिभावकों का चयन हुआ है, जिनमें महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवी शीतल एवं उनके अभिभावक का विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता हेतु चयन हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने स्वयंसेवी छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, साथ ही राज्य एन.एस.एस अधिकारी डॉ सुनैना रावत एवं वंदना आदि का आभार व्यक्त किया है।

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संगीता रावत ,कार्यक्रम अधिकारी श्री दया प्रसाद गैरोला एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्रा को बधाई देते हुए इसे महाविद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय बताया ।

Related posts

उत्तरकाशी :आजादी का अमृत महोत्सव व स्वछता पखवाड़े के तहत चलाया गया स्वछता अभियान

admin

विधानसभा के द्वितीय सत्र के लिए जारी मुद्दों की सूची में घोषित पृथक जनपद यमुनोत्री का नाम गायब , बढ़ा जनाक्रोश…खबर को पढ़ने के लिंक पर क्लिक करें……

admin

चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

admin

You cannot copy content of this page