Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अगस्त में विशेष लोक अदालत: सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों का होगा आपसी सहमति से निस्तारण…. पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के अनुपालन में न्याय को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘राष्ट्रीय मध्यस्थता हेतु विवाद समाधान’ के अंतर्गत समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

यह समाधान समारोह 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जिसके तहत आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन सुप्रीम कोर्ट परिसर में किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावे, चेक बाउंस, भूमि अधिग्रहण, आपराधिक सुलहनीय मामले, श्रम विवाद सहित ऐसे प्रकरण शामिल किए जाएंगे, जो आपसी सहमति से सुलझाए जा सकते हैं।

इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाना है। ऐसे पक्षकार, जिनके मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं और वे समझौते के आधार पर उनका निस्तारण चाहते हैं, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, संबंधित पक्षकार सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी गूगल फॉर्म के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जो सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर उपलब्ध है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी ने आमजन से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिकाधिक लाभार्थी इस पहल का लाभ उठा सकें और अपने मामलों का शीघ्र निस्तारण करवा सकें।

Related posts

14नवम्बर को जिला न्यायालय उत्तरकाशी के साथ सिविल जज न्यायालय पुरोला एवं बडकोट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन… पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

बड़कोट- वन क्षेत्र में आधा दर्जन जंगली सुअरों की अज्ञात बीमारी से मौत,वन महकमा अनजान,पढ़े पूरी खबर….

देहरादून बाजार-बिक्री व प्रदर्शनी का डा.निशंक ने किया उद्घाटन,उमड़ी भीड़

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page