Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हिलग्रीन इंटर कॉलेज बड़कोट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, सुजल उनियाल ने प्रदेश में 22वां स्थान किया हासिल….

 

बड़कोट, 25 अप्रैल।
हिलग्रीन इंटर कॉलेज बड़कोट के छात्रों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 10 के छात्र सुजल उनियाल ने 466 अंक (93.2%) प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर 22वां स्थान हासिल किया, साथ ही विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

वहीं कक्षा 12 की छात्रा कुमारी गौरी रावत ने 451 अंक (90.2%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों ही मेधावी विद्यार्थियों की सफलता ने अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्र के राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दोनों छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वक्ताओं ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय प्रशासन ने भी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुरेश रावत ने कहा कि भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Related posts

चारधाम यात्रा पर पंजीकरण को लेकर प्रशासन सख्त अधिकारियों को डीएम के जरूरी निर्देश और फर्जी पंजीकरण वालों की भी हो सही जांच… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने फसल बीमा को लेकर दिखाई गंभीरता मंत्री बीमा अधिकारियों को पुनः पोर्टल खोलने के दिये निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :कूड़े की समस्या से नगर वासियों को निजात दिलाने के लिए पूर्व विधायक सहित कांग्रेसियों ने दिया धरना

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page