Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड में बड़कोट के अनंत नौटियाल का जलवा, राज्य में 20वां स्थान हासिल, दी बधाई…

सुनील थपलियाल

बड़कोट।
न्यू सुमन ग्रामर इंटर कॉलेज के छात्र अनंत नौटियाल ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में 20वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनंत नौटियाल, पुत्र श्री सच्चिदानंद नौटियाल, ग्राम क्वालगांव के निवासी हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

अनंत की इस उपलब्धि को न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम माना जा रहा है, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है। सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम और लगन के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

उनकी इस सफलता पर सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल , पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, श्रीमती जशोदा राणा,जिलाधिकारी प्रशांत आर्य , उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी तथा सीओ चंचल शर्मा, ग्राम प्रधान नीलम नौटियाल सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अनंत को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अनंत की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी और आने वाले समय में और भी छात्र ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए प्रेरित होंगे।

Related posts

सूचना अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

admin

भंडारस्यू एकता का प्रतिनिधियों ने फूंका बिगुल होगी महापंचायत 

admin

ऋषि मुनियों और देवी देवताओं की तपस्थली है उतराखंड।लक्ष्मण भंडारी।

admin

You cannot copy content of this page