Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

टिहरी में दर्दनाक हादसा: चंबा-कोटी नैल मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, 2 घायल,पढ़े पूरी खबर…

ब्यूरो

टिहरी गढ़वाल। जनपद के चंबा क्षेत्रान्तर्गत चंबा-कोटी नैल मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक यूटिलिटी पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में करीब 9–10 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना चंबा पुलिस, SDRF एवं फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीमों द्वारा अब तक 2 घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि मृतकों के शवों को खाई से निकालने का अभियान जारी रहा।

बताया जा रहा है कि सभी यात्री घनसाली क्षेत्र के निवासी थे, जो ऋषिकेश से एक क्रियाकर्म में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

मौके पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। SDRF, पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 4 शवों को सड़क तक लाया जा चुका है।

घायलों की पहचान इस प्रकार है:

  • उत्तम पुत्र पुस्सू (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम लोस्तु, बड़ियारगढ़
  • अंकित पुत्र आशा लाल (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम नेलचामी, घनसाली

दोनों घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय बौराड़ी में चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Related posts

उत्तरकाशी: उपनल कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:संजय डोभाल व डेढ़ सौ समर्थकों पर धरासू थाने में मुकदमा दर्ज

admin

गंगा को बचाने के लिए जल समाधि लेने पहुंचे संतोष सेमवाल, नगर पालिका व पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद 30 दिन का अल्टीमेटम,पुलिस ने ली राहत की सांस,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page