Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पीएमजीएसवाई की लापरवाही से सारीगाड़–कण्डारी मोटर मार्ग बदहाल, हादसे का बढ़ा खतरा,दो साल से जर्जर सड़क, आधा दर्जन गांवों की आवाजाही प्रभावित; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी… पढ़ें खबर।

नौगांव । जनपद में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित सारिगाड़–कण्डारी मोटर मार्ग विभागीय लापरवाही का शिकार होकर बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। मार्ग की हालत इतनी खराब हो गई है कि यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि सड़क गड्ढों में है या गड्ढे सड़क में, जिससे कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

यह मोटर मार्ग क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है, लेकिन विगत दो वर्षों से इसकी स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई डामर परत और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बरसात के समय हालात और भी दयनीय हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत को लेकर लगातार अनदेखी की जा रही है। कई बार शिकायत और मांग के बावजूद भी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति केंद्र व राज्य सरकार की ग्रामीण संपर्क सड़कों को मजबूत बनाने की मंशा पर भी सवाल खड़े करती है।

स्थानीय निवासी जगमोहन गौड़,समाज सेवी मुकेश गौड़ सहित स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मार्ग की मरम्मत और सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

अब देखना होगा कि विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत प्रदान करता है।

Related posts

बड़कोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

एक नाबालिग छात्रा को फरार करने के मामले में क्षेत्र में भारी आक्रोश,विशाल प्रदर्शन ,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

‘यमुना घाट’! हरिपुर कालसी में बन रहा भव्य तीर्थ घाट, बजट में भी CM धामी ने किया प्रावधान….

You cannot copy content of this page