Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने कसी कमर—हर मोर्चे पर मुस्तैद जवान,सीओ और एसएचओ ने डाला डेरा…..

सुनील थपलियाल उत्तरकाशी।
विश्व प्रसिद्ध में तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर पैदल मार्ग तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

यमुनाघाटी क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। क्षेत्राधिकारी और बड़कोट कोतवाल अपनी टीम के साथ यमुनोत्री क्षेत्र में लगातार डेरा डाले हुए हैं और व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

खास बात यह है कि पुलिस सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की मदद भी कर रही है। यमुनोत्री धाम के पास और पैदल मार्ग में बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को सहारा देना, उन्हें सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाना और दर्शन तक पहुंचाने में मदद करना पुलिस की प्राथमिकता बनी हुई है।

श्रद्धालुओं ने भी पुलिस के इस मानवीय और सहयोगी रवैये की सराहना की है। प्रशासन का कहना है कि यात्रा सीजन के दौरान हर श्रद्धालु को सुरक्षित, सहज और व्यवस्थित दर्शन कराना ही प्राथमिक लक्ष्य है, जिसके लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related posts

रंवाई लोक महोत्सव में रंवाल्टी कवि सम्मेलन बना आकर्षण का केंद्र, लोकभाषा व संस्कृति के संरक्षण का दिया गया संदेश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:इकतीस पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी :ई एफआईआर के आधार पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक  अभियुक्त किया गिरफ्तार

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page