Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शनार्थ खुले विश्व प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री धाम के कपाट…. पढ़ें समाचार।

बड़कोट। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। शुभ लग्नानुसार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कपाटोद्घाटन हुआ, जिसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ भी हो गया। कपाट खुलने के बाद अब आगामी छह माह तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।
अक्षय तृतीया के अवसर पर सुबह मां यमुना की शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ (खरसाली) से पारंपरिक विधि-विधान के साथ डोली यात्रा प्रारंभ हुई। शनिदेव की डोली की अगुवाई में सुबह साढ़े आठ बजे मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने भव्य ढंग से मां यमुना को विदाई दी। पूरे यमुनोत्री धाम क्षेत्र पारंपरिक वाद्य यंत्रों व आईटीबीपी देहरादून के बैंड की धुन से गुंजायमान रहा तथा मां यमुना के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
खुशीमठ से प्रस्थान करने के बाद डोली यात्रा यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां हवन-पूजन एवं विधिवत अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:35 बजे परंपरा अनुसार कपाट खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कपाट खुलने के साथ ही यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है और पूरे क्षेत्र में आस्था व उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, दर्जाधारी रामसुंदर नौटियाल, ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल,जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन पंवार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष/एसडीएम बृजेश तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सचिव सुनील उनियाल, प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, सीओ चंचल शर्मा, एसएचओ सुभाषचंद्र, एसओ पुरोला दीपक कठैत, मनमोहन उनियाल, रणबीर राणा, चैन सिंह प्यारे लाल गिरीश उनियाल, आशुतोष, अनोज आदि सैकड़ों में श्रद्धालु शामिल रहे।

Related posts

*संचार सुविधाओं से वंचित उत्तरकाशी के 107 गांवों भारत सरकार के तकनीकी सहयोग से संवरेगी संचार सुविधा* गणेश जोशी

admin

नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को खर्चे का विवरण देने की यह है अंतिम तिथि और यह निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन, सचिव पीडब्लूडी पंकज पांडे, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद पहुंचे केदारघाटी,प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण एव पैदल निरीक्षण,केदारनाथ पैदल यात्रा को दो हफ्ते में दोबारा शुरू करने को होंगे प्रयास….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page