Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्रेस क्लब उत्तरकाशी की बैठक में गतिविधियों पर चर्चा, नई कार्यकारिणी गठित राजेश रतुडी़ अध्यक्ष महासचिव बलवीर परमार को बनाया…. पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी। रविवार को प्रेस क्लब उत्तरकाशी की आम बैठक संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में

बैठक में सर्वसहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन करने के साथ ही क्लब की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई एवं विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।

 

नगरपालिका सभागार में आहूत प्रेस क्लब की बैठक में सर्वप्रथम सर्वसहमति से पुरानी कार्यकारिणी के खिलाप अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुए भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर राजेश रतूड़ी, महासचिव बलबीर परमार, कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा को चुना गया। जबकि विपिन नेगी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। तय किया गया कि उक्त सभी पदाधिकारी एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। आम सभा में सदस्यों ने प्रेस क्लब की गतिविधियों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने बनाने पर अपने विचार रखे। इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में एसडीएम डुंडा के प्रतिनिधि तहसीलदार रमेश सेमवाल, जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र दत्त भट्ट, शिव सिंह थलवाल, रामचंद्र उनियाल, रमा भट्ट, साहब सिंह कलूड़ा, अजय कुमार,विपिन नेगी,सुरेंद्र नौटियाल, मदन पैन्यूली, उपेंद्र असवाल, हेमकान्त ,विनीत कंसवाल, दीपक , पृथ्वीपाल , गिरीश गैरोला, रामचन्द्र उनियाल, बलबीर परमार ,आशीष ,सुरेंद्र पोखरियाल आदि थे।

Related posts

मुख्यमंत्री के आने से बढ़ी उम्मीद,*सिलक्यारा, सुरंग में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता* :– -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Team Yamunotri Express

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 306 करोङ रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया

admin

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एन एम ओ पी एस काला फीता बांधकर जताएंगे आक्रोश :मनोज अवस्थी

admin

You cannot copy content of this page