Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भटवाड़ी प्रखंड के लाटा व सैंज गांव में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से की विकास विषयों पर चर्चा… पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी।गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने आज भटवाड़ी प्रखंड के लाटा एवं सैंज गांव का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों, युवाओं एवं मातृशक्ति से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उनके सुख-दुःख में सहभागी बने।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर क्षेत्र के विभिन्न समसामयिक विषयों, स्थानीय समस्याओं एवं गांव के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए जनसंवाद अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा मिले आत्मीय स्नेह, सम्मान और विश्वास से वे अभिभूत दिखे। उन्होंने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का यह स्नेह और भरोसा ही उन्हें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

इस दौरान जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान श्री अनिल रावत, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री रमेश नेगी, सैंज गांव के प्रधान प्रतिनिधि श्री विनोद पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री विनोद तथा श्री विरेंद्र नौटियाल सहित अनेक सम्मानित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:रवांईघाटी के सेब उत्पादकों का दल प्रशिक्षण के लिए सोलन हिमाचल प्रदेश रवाना

admin

भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने दी बधाईयां और अस्पतालों में मरीजों को बांटें फल।

Arvind Thapliyal

क्यूआर कोड के नाम पर व्यापारियों को किया जा रहा है परेशान होटल एशोसिएशन और व्यापारियों ने जताई नाराजगी…. पढ़ें खबर। 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page