Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

बड़कोट नंदगाव में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गये, क्षेत्र में चर्चा कर लोग कर रहें है प्रसंशा…पढ़े पूरी खबर

बड़कोट (उत्तरकाशी)।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अक्सर ग्रामीणों के बीच गुटबाजी की शिकायतें मिलती रही है, लेकिन नौगाँव ब्लॉक के ग्राम पंचायत नंदगाव के ग्रामीणों ने बैठक कर आपसी सौहार्द और भाईचारे का परिचय देते हुए सर्वसम्मत से ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध संपन्न कराने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का यह फैसला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
नौगाँव ब्लॉक में बड़कोट पट्टी के 1300 से अधिक मतदाताओं की ग्राम पंचायत नंदगाव में रविवार को ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई, जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान व बीडीसी मेम्बर के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। चुनाव को लेकर हुई चर्चा में ग्रामीणों ने प्रधान पद व क्षेत्र पंचायत सदस्य पर सर्वसम्मत से सहमति बनाने का फैसला लिया। बैठक में गांव की श्रीमती उर्मिला विष्ट पत्नी श्री रमेश पाल सिंह बिष्ट को ग्राम पंचायत का प्रधान और बीडीसी मेम्बर के लिए श्रीमती अनुजा बिष्ट पत्नी श्री सचेन्द्र सिंह बिष्ट को निर्विरोध बनाने का प्रस्ताव रखा गया। काफी देर तक चली चर्चा के बाद ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय पर सभी लोगों को अडिग रहना होगा। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद ग्राम पंचायत नंदगाव से प्रधान पद और क्षेत्र पंचायत सदस्य पर एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। प्रस्ताव पर सभी ग्रामीणों के हस्ताक्षर थे।
ग्रामीणों ने कहा कि सर्वसम्मत से लिए गए निर्णय के मुताबिक अब प्रधान व बीडीसी मेम्बर का चुनाव निर्विरोध ही संपन्न कराया जाएगा। गांव के पूर्व प्रधान ने कहा कि प्रधान का चुनाव निर्विरोध संपन्न कराने वाली ग्राम पंचायत को सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाना चाहिए, जिससे अन्य गांव के लोग भी प्रेरित होकर चुनाव प्रक्रिया को निर्विरोध संपन्न कराएं और गांव में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे। हालांकि अभी चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई है। निर्विरोध चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन ही स्पष्टता से मोहर लग पाएगी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर वासियों में आक्रोश , किया घेराव

admin

आस्था । रूपनौल सौड़ के बुग्यालों में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बटर फेस्टिवल में उमड़ा आस्था और संस्कृति का जनसैलाब…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी में दुर्लभ वनस्पतियों का अनोखा रक्षाबंधन ब्रह्मकमल, देववृक्ष भोजपत्र और दिव्य सुगंध से युक्त केदारपाती इस बार रक्षा बंधन के पर्व पर भाई-बहन के स्नेह के अटूट बंधन का भी प्रतीक… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page