Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*वेदीखाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लगाई पहाड़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी*

पौड़ी गढ़वाल।

“आजादी के अमृत उत्सव”के तहत डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल पौडी गढ़वाल आज महाविद्यालय परिसर में “पहाड़ी व्यंजनों” की एक प्रदर्शनी लगाई गई, इस प्रदर्शनी में सभी छात्रों ने तरह-तरह की पहाड़ी व्यंजनों को बनाया और उनकी की प्रदर्शनी लगाई जिसमें मांडुवे की रोटी , मक्के की रोटी,, पहाड़ी चावलों की खीर, झंगोरा की भात झंगोरे की लपसी,घर का प्याज, घर की ककड़ी, घर की मूली इन सभी के सलाद ,गहत की रोटी, तरह-तरह के पहाड़ी व्यंजन में पकौड़ी, मीठे स्वाले, बाड़ी, इत्यादि सभी छात्रों ने इस “समरसता दिवस” पर मिल-जुलकर इन पहाड़ी व्यंजनों को बनाया और सभी महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को भोजन के रूप में पिरोया और एक साथ मिलकर इस भोजन का आनंद लिया। इस कार्यक्रम से समाज को एक निश्चित संदेश दिया गया सब मिलजुल कर एक साथ रहे और देश की आजादी को इसी प्रकार से बनाए रखें सुख और शांति के साथ प्रगति के मार्ग पर हमारा देश अग्रसर होता रहे । प्राचार्य प्रो.डी.पी.भट्ट ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और अपने व्यंजनों से हमें आने वाली पीढ़ी को भी को भी जोड़ना होगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी: रवांई शरदोत्सव की दूसरी संध्या में हिमाचली स्टार अरुण जस्टा के गीतों ने मचाई धूम,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

बाड़ाहाट कु थौलु उत्तरकाशी:प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फैशन शो में दिखी विभिन्न क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति की झलक

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा संपादित पुस्तक का प्राचार्य ने किया विमोचन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page