Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने चेन्नई में उधोगपतियों के समूह से की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने को  लेकर हुई चर्चा

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चेन्नई /देहरादून

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को चेन्नई में रात्रि भोज के अवसर पर उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक नई नीतियां बनाई गई हैं। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सुझाव को शामिल करते हुए नीतियों में परिवर्तन भी किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। राज्य में रोड, रेल, रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत अभी तक 55 हजार करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री सौरभ बहुगुणा, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री सचिन कुर्वे, डॉ. आर राजेश कुमार उपस्थित थे।

Related posts

संसद लोकार्पण का विरोध करने वाले विपक्षी सांसद क्या इस्तीफा देंगे : पोस्ती

विधायक का अभिनदंन, कहा अधिकारी और कर्मचारियों को जनता के प्रतिनिधियों का सम्मान करना होगा- केदार रावत

admin

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री से मुलाकात कर की चार नदियों में खनन अवधि बढ़ाने की अपील

admin

You cannot copy content of this page