Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बड़कोट शाखा से ब्रह्माकुमारी प्रजापिता के ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ के तहत जागरूक किया…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। बाल शिक्षा सदन स्कूल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बड़कोट शाखा से ब्रह्माकुमारी प्रजापिता के ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ के तहत जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक व पीएलवी सुनील थपलियाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संगठन द्वारा समाज हित के लिए नशा मुक्ति का जो संकल्प लिया है वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जिसका प्रभाव न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर होता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और देश के विकास पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है यह पूरी मानवता के लिए एक अभिशाप है। उन्होंने कहा कि व्यसन और नशे की लत न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, अपितु मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है।

विश्विद्यालय से आये वक्ता नीतीश डबराल ने कहा कि कई युवा बुरे व्यसनों की लत का शिकार होकर अपना भविष्य तो बर्बाद कर ही रहे हैं, इसके साथ ही गुनाह की राह पर भी आगे बढ़ रहे हैं जो हमारे लिए चिंता का विषय है। आज आवश्यकता इस बात की है कि नशे के आदी लोगों को, खासकर युवाओं को सही राह दिखाकर उन्हें नया जीवन देने के लिए पूरा समाज इस दिशा में जिम्मेदारी से सामूहिक प्रयास करें।

 

भानु भाई ने जानकारी देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज संगठन दुनिया के 140 देशों में लोगों का सामाजिक और आध्यात्मिक सशक्तीकरण कर रहा है। ब्रह्माकुमारीज़ संगठन ने समाज में बदलाव लाने के लिए बहुत से कार्य किए हैं। चाहे वह नशा मुक्त अभियान हो या स्वच्छता अभियान या जल संरक्षण अभियान संगठन ने समाज में जागरूकता फैलाने में योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर सामूहिकता की भावना से इस मिशन की सफलता के लिए कार्य करना होगा, तो निश्चित रूप से हम एक नशा मुक्त समाज का निर्माण करने में सफल होंगे। इस अवसर पर संस्थापक/ पीएलवी सुनील थपलियाल, नीतीश डबराल, भानु भाई, प्रधानाचार्य कामेश शाह, विजय कुमार,अंशुमान,मुस्कान, गीता बिष्ट,रागनी,नीलम, शिवानी, रूसी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा व्याख्यानमाला प्रारंभ…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पीजी कालेज कर्णप्रयाग मे श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर दी गयी श्रध्दांजलि… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बी.एस. एस. स्कूल का शैक्षिक भ्रमण- शक्तिपीठ के दर्शन के साथ बच्चों ने साहसिक क्रियान्वयन, मेडिटेशन, योगा आदि के गुर सीखे। पढ़े पूरी खबर…..,

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page