Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिये सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें : डीएम

 

 

उत्तरकाशी।आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रही तैयारियों को लेकर समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में चुनाव संबंधी सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन और अन्य सभी चुनाव संबंधी कार्यों के प्रति जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव में लगे सभी कार्मिक राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का पालन करें और अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन तथा समन्वय स्थापित कर कार्य करें ।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कर्मियों के चल रहे प्रशिक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्मिकों को चुनावी प्रक्रिया से पूरी तरह अवगत कराये जाने और उनके कर्त्तव्यों का कुशलता से निर्वहन करने के लिए मतदान से लेकर मतगणना तक के लिये विस्तृत जानकारी दिये जाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान पार्टियों को मतदान केंद्र तक परिवहन की सुचारू व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही रूट चार्ट बनाकर परिवहन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान पार्टियों को समय से मतदान स्थलों तक पहुंचने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किये जाने के निर्देश दिये।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों को मतपत्रों के आबंटन ,मतदान किट उपलब्ध कराने व मतपेटियों को ब्लॉकों तथा मतदान स्थल तक समय से पहुंचने के निर्देश दिये। कहा कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें ताकि जनपद में पंचायत चुनाव को स्वतंत्र,निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

Related posts

कोरोना संक्रमण का बढ़ता भय, जनपद की सीमायें सील, प्रवेश पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के साथ करवानी होगी एंट्री

admin

उत्तरकाशी :समाज सेवा प्रभाग के अभियान का हुआ समापन, समाज सेवियों को किया गया सम्मानित, गंगोत्री विधायक व टिहरी सांसद रही  मौजूद

Jp Bahuguna

बड़कोट में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page