Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जिला पंचायत वार्ड का चहुंमुखी विकास हमारा विजन:नेहा थपलियाल

नौगांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है और जिला पंचायत वार्ड भंकोली वार्ड से जिला पंचायत प्रत्याशी नेहा थपलियाल ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जिला पंचायत वार्ड में प्रचार शुरू कर दिया है,नेहा थपलियाल जिला पंचायत प्रत्याशी बनने के बाद नेहा थपलियाल ने बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भंकोली वार्ड से लड़ रही है और उनके पास विकास का विजन है।

जिला पंचायत वार्ड में विकास चहुंमुखी विकास हो और शिक्षा, स्वास्थ्य,शिक्षा,जैसी मुलभूत विकास के आधार पर वोट मांगने की उन्होने बात कही,नेहा ने बताया कि वह जिला पंचायत वार्ड भंकोली के सामने अपना विकास का एजेंडा पेश करेंगे और विजन के आधार पर वोट मांगने का काम करेंगे।

जिला पंचायत वार्ड के प्रत्येक गांव जाकर लोगों को अपनी बात साझा करेंगी और विजन के आधार पर वोट मांगने की अपील करेगी ऐसा नेहा थपलियाल ने बताया।

ऐसे चुनाव प्रचार ने अब जोर पकड़ लिया है और प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने का दावा कर अपना एजेंडा बता रहे हैं।

Related posts

नवविवाहिता हत्या मामला: गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, नारेबाजी 

admin

ईद-उल-जुहा की छुट्टी में बदलाव, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:चिन्यालीसौड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रधांजलि

admin

You cannot copy content of this page