Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने किया सीमांत क्षेत्र हर्षिल का दौरा, आगामी चारधाम यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिये जरूरी निर्देश… पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।जनपद उत्तरकाशी की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोभाल (IPS)ने कल दिनांक 04.12.2024 को सीमान्त क्षेत्र हर्षिल का भ्रमण कर क्षेत्र की कानून, सुरक्षा एवं यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इस दौरान उनके द्वारा थाना हर्षिल, चौकी भटवाड़ी एवं सीजनल चौकियों का औचक निरीक्षण किया गया, थाने पर उपस्थित कर्मियों से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं की जानकारी ली गयी। पुलिस अधीक्षक ने गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुये आगामी चारधाम यात्रा-2025 के मध्यनजर सभी को अभी से तैयारी एवं कार्य योजनायें बनाने के निर्देश दिये गये, यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरस्थ करने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने तथा संवेदनशील एवं डेंजर जोन की सूची बनाकर वहां पर सुरक्षा के यथासंभव विकल्प तैयार करने के निर्देश दिये गये। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरीक्षक यातायात को स्थान चिन्हित कर साईन/चेतावनी बोर्ड, रिप्लेक्टर, ब्लिंकर लाईट, कॉन्वैंस मिरर, क्रैश बैरियर आदि समुचित उपाय समय से करने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक मनेरी मनोज असवाल, प्रभारी हर्षिल अ0उ0नि0 सुनील तोमर सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

राइका मंजगांव में एडोलिसेंट कैरियर गाइडेंस काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन।

Arvind Thapliyal

अब डीएम ने निर्माणाधीन तिलोथ पुल के लिये दी अगली तारीख।

Arvind Thapliyal

यात्रा अपडेट।12851 वाहनों में 1 लाख 56 हजार 465 तीर्थयात्री कर चुके दर्शन…

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page