Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साईं सृजन पटल’ के माध्यम से होगा युवाओं की प्रतिभा का विकास : डा.नेहा तिवारी… पढ़ें।

‘

देहरादून। डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा.नेहा तिवारी ने जोगीवाला स्थित ‘साईं सृजन पटल’ का अवलोकन कर मुक्तकंठ से सराहना की। उनके अनुसार सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ द्वारा जनहित में किया गया यह प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय भी है। जहां कुछ सीखने और करने की चाह रखने वाले युवाओं को समाचार लेखन, फीचर लेखन और साक्षात्कार लेने की विधा से परिचित कराया जायेगा। अभिलेखों के समुचित रख-रखाव का सुन्दर संग्रह पटल पर प्रदर्शित किया गया है।’साईं सृजन पटल’ के तत्वावधान में दी जाने वाली ‘श्री साईं दास तलवाड़ मेधावी छात्रवृत्ति’ से भी सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होगी। डा.नेहा तिवारी ने इस पटल को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की संज्ञा दी है। पटल द्वारा शीघ्र प्रकाशित होने वाले न्यूज लैटर के लिए उन्होंने अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

दुःखद।मोरी क्षेत्र में यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त ह  6घायल और एक के मौत की खबर… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।सिलक्यारा में 4 जनवरी से भागवत कथा, देवी भागवत और शिवपुराण एक साथ होगा। राकेश ब्यास।

Arvind Thapliyal

*G-20 के लिए पहुँचने लगे विदेशी मेहमान,जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पारंपरिक रूप से हुआ स्वागत, छोलिया दल के साथ विदेशी मेहमान भी जमकर झूमे

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page