Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पढाई के साथ साथ खेलों में प्रतिभाग करना भी जरूरी: बिजल्वाण 

 

 

उत्तरकाशी।ऐतिहासिक एवं पौराणिक माघ मेला उत्तरकाशी के अंतर्गत, युवाओं में खेल / क्रीड़ा संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने व नशे से दूर रहने का संदेश देने को लेकर राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज प्रांगण उत्तरकाशी में जिला पंचायत उत्तरकाशी ने बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ आज अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने किया गया। बिजल्वाण ने बताया कि प्रतियोगिता में बॉलीबॉल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जोर शोर से प्रतिभाग कर रहे हैं ।

इसके अलावा अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने बताया कि पढाई के साथ साथ साहसिक खेलों में प्रतिभाग करना भी जरूरी है इससे युवाओं की शारीरिक और मानसिक थकान दूर होती है।

वालीबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा, प्रदीप कैन्तुरा,मनोज मिनान,शशि कुंमाई मधु भटवाण,अप मुख्याधिकारी मेला वृजेश कुमार, सहित अधिकारी, कर्मचारी और जिला पंचायत सदस्य व खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related posts

खरसाली गाँव मे फ़ूड पॉइज़निंग से 50 से अधिक ग्रामीण हुए बीमार, चिकित्सकों की टीम उपचार में है जुटी हुई

admin

उत्तरकाशी :वाहन दुर्घटना में दो ब्यक्तियों की मौत

Jp Bahuguna

राजकीय महाविद्यालय टटाऊ बड़कोट में धूमधाम से मनाई गई उत्तराखंड रजत जयंती,राज्य आंदोलनकारियों बाल गोविंद डोभाल और रामप्रकाश रतूड़ी को किया गया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page