Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हे माँ यमुना ,आखिर कब सुधरेगी ये रोड़, गड्डो में तब्दील एनएच ,कोई सुध लेने वाला नही ,मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, यूट्यूब चैनल पर वीडियो में देखे बदहाल स्थिति को व पढ़े पूरी खबर…..

सुनील थपलियाल उत्त्तरकाशी

माँ यमुना तेरे दर्शन को आ रहे है परन्तु एनएच की सड़क बदहाल पड़ी है।
यमुनोत्री धाम की यात्रा अंतिम पायदान यानी 26 अक्टूबर तक है लेकिन एनएच विभाग ने बदहाल रोड़ को स्यानाचट्टी से फूलचट्टी तक सही करने की जुब्बत नही उठायी जिससे देश विदेश के आम श्रद्धालुओं सहित स्थानीय ग्रामीणों को गढ्डों में तब्दील रोड में हिचकौले लेने को विवश होना पड़ रहा हो जाताहै। कई वाहनों को भारी क्षति भी पहुँच चुकी है उसके बाबजूद भी विभाग की नींद नही खुली । स्थानीय लोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री से बदहाल एनएच को दुरस्त करने की मांग की है।
मालूम हो कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना आम श्रद्धालुओं के लिए खतरे से खाली नही है, जगह जगह सड़को पर गड्ढे और रोड़ पर बहता पानी मोटर मार्ग को बदहाल किये हुए है। स्यानाचट्टी से फूलचट्टी तक नेशनल हाईवे बड़ा संकरा और आवाजाही लायक नही है ।हनुमानचट्टी व बनास के बीच रोड़ का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रखा है जिस पर गुणवत्ता का ख्याल न रखते हुए पत्थरो की भरान की जा रही है। राना चट्टी निवासी भजन सिंह चौहान , व्यापारी बृजमोहन सिंह चौहान,क्षेत्र पंचायत सदस्य नारायणपुरी अरविंद रावत, राना क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित सिंह ,ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार आदि का कहना है कि पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाल पड़ा है । जगह जगह रोड़ पर गड्ढे हो रखे है जिससे स्थानीय लोगो के साथ तीर्थयात्रियों को आवाजाही में खासे दिक्कत हो रही है । रोड़ से लगे कस्बों में रोड़ की नाली सही न होने से पानी बीच सड़क में बह रहा है जिससे पैदल चलने वाले लोगो को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से एनएच 134 की बदहाल स्थिति को दुरस्त करने की मांग की है। इधर उपजिलाधिकारी देवानन्द शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी द्वारा सभी सड़को को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हुए है। एनएच को भी उक्त मार्ग को तत्काल गड्ढा मुक्त करना चाहिए। ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय पंचम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान उत्तरकाशी के जिले के होनहार भी हुये सम्मानित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पृथक जनपद यमुनोत्री की मांग को लेकर 21 नवम्बर को लगेगा भारी जमाबड़ा, पढ़े संघर्ष समिति का आह्वान……

admin

बड़कोट में नशे पर बड़ी कार्रवाई 709 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार, न्यायालय में पेश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page