Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

टिहरी लोकसभा सीट निर्दलीय प्रत्याशी बाबी पंवार की अंतिम प्रहार रैली में उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब।

देहरादून ब्यूरो। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर भूंचाल जा आ गया है,जहां राज्य में पांच लोकसभा सीटों के लिये मतदान 19अप्रैल को होने हैं वहीं राजनैतिक दलों ने चुनाव प्रचार हथकंडे अपनाने शुरू कर दिये हैं।
मालूम हो कि टिहरी लोकसभा उत्तराखडं की सीटों में भी एक सीट है जहां चौदह विधानसभा क्षेत्र आतें हैं और भाजपा और कांग्रेस को निर्दलीय प्रत्याशी बाबी पंवार सीधी टक्कर दे रहें हैं। निर्दलीय प्रत्याशी बाबी जहां भी जा रहे हैं वहां हजारों की संख्या में समर्थक उमड़ रहे हैं जिससे राजनैतिक दलों में खासी बेचैनी हैं।
राष्ट्रीय दलों के पास जहां धन-बल सहित बड़ा तामझाम और स्टार प्रचारकों की फौज है वहां बाबी पंवार अपनी लोकप्रियता के बल पर हजारों लोगों के साथ खड़े हैं ऐसे में अब राजनैतिक पंडित भी हैरान हैं और अपनी अपनी जमीन की तलाश कर रहे हैं।
राजधानी देहरादून में आज निर्दलीय प्रत्याशी बाबी पंवार की शंखनाद रैली ने यह साबित कर दिया है कि उत्तराखंड की जनता जाग चुकी है और अब नेताओं के ठगी का शिकार नहीं बनेगी।
बाबी पंवार ने टिहरी लोकसभा की जनता से आह्वान किया है कि आप अपना एक वोट उत्तराखडं के भविष्य के पक्ष में करें और बताया कि आपका वोट आपको आपकी जल जंगल, जमीन, रोजगार,और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखडं देगा।
हांलांकि मतदान तो 19अप्रैल को होगा और परिणाम भविष्य के गर्भ में हैं लेकिन उत्तराखंड कि टिहरी लोकसभा सीट पर मुकाबला जनता और राष्ट्रीय पार्टियों के बिच सीधा है।

Related posts

बड़कोट कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्रा ने महिला सुरक्षा, यात्रा व्यवस्था और नशा मुक्ति को बताया प्राथमिकता,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

मोदी सरकार के शासनकाल में देश हुये ऐतिहासिक कार्य: मुन्ना सिंह चौहान।

Arvind Thapliyal

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कर्णप्रयाग महाविद्यालय परिवार ने ली शपथ

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page