Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:मोरी क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं:सतपाल महाराज

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

सीमांत विकासखंड मोरी में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, प्रदेश सरकार यहाँ के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए हर सम्भव प्रयासरत है उक्त वक्तब्य आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जखोल बिसु मेले में उपस्थित जनसमुदाय को सम्भोदित करते हुए दिया।प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड मोरी के न्याय पंचायत मुख्यालय सोमेश्वर मंदिर प्रांगण जखोल में श्री सोमेश्वर महादेव बिशु मेले के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ-साथ होमस्टे और टूरिस्ट लॉज का लोकार्पण किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जनपद के विकासखंड मोरी के 22 ग्रामों के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोल स्थित श्री सोमेश्वर महादेव विशु मेले में प्रतिभाग करने के साथ-साथ ग्राम जखोल में गंगा होमस्टे और होटल गंगा टूरिस्ट लॉज लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विकासखंड मोरी के अंतर्गत वर्तमान में लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायत, जलागम, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की लगभग 1799.35 लाख से भी अधिक धनराशि की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कई योजनायें पूर्ण हो चुकी हैं। इसके अलावा करोड़ो रूपये की योजनायें स्वीकृत हो चुकी हैं जिन पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इतना ही नहीं योजनायें भी प्रस्तावित हैं जिनको अतिशीघ्र क्रियान्वित किया जाएगा।

महाराज ने बिशु मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए सुनियोजित तरीके से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है आने वाला दशक निश्चित रूप से उत्तराखंड का होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण निर्माण विभाग के द्वारा जखोल में सरूताल तक पैदल मार्ग जिसकी लागत 60.30 लाख है का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के अलावा पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की प्रसादी उसने हेतु गंगोत्री एवं यमुनोत्री के विकास के लिए 54.36 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा हेतु प्रवेश द्वार पार्किंग लाइटिंग जन सुविधा एवं यमुनोत्री में अप्रोच रोड का निर्माण घाट निर्माण जानकी चट्टी ट्रक रूट का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। हर्षिल के पर्यटन आधारित विकास के लिए हरसिल मुखवा मोटर मार्ग एवं हरसिल बमोरी मोटर मार्ग के लिए 275.35 लाख के कार्य प्रस्तावित है। उत्तरकाशी में पर्यटन कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 166.45 लाख, नगर पंचायत पुरोला में बस एवं कार पार्किंग निर्माण हेतु 1484.22 लाख का प्रस्ताव है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि विकासखंड मोरी में जखोल से सरूताल तक पैदल मार्ग के जीर्णोद्धार एवं सरूताल का सौंदर्य करण 60.30 लाख की लागत से किया जा रहा है। 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के अंतर्गत 48.47 लाख की लागत से मोरी हरकीदून एवं जखोल सर्किट का का विकास और ताकुला-हरकीदून मार्ग के भड काघांच हेतु 11.48 लाख की लागत से वुडन सेड का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अंतर्गत ग्राम जखोल में पाजा खड्ड व चमाली खड्ड से 84.04 लाख की लागत से आवासीय भवनों की बाढ़ सुरक्षा कार्य, बडेडा खड्ड व तेकुना खड्ड से 75.38 लाख की लागत से और बड़गाड खड्ड (झिनाणुपियागाड) में 196.50 लाख की लागत से आवासीय एवं कृषि भूमि की बाढ़ सुरक्षा के कार्य निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित है। इसी प्रकार लघु सिंचाई विभाग से भी अनेक कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि जनपद में अनेक सड़कों का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है जबकि कई करोड़ के कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10 करोड़ 10 लाख 28 हजार के कार्य चल रहे हैं जबकि स्पेशल सहायता स्कीम के अंतर्गत 80.66 लाख की लागत के कार्य वर्तमान में प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार जलागम एवं पंचायत राज विभाग से अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मेला समिति जखोल के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, मोरी ब्लाक प्रमुख वचन पंवार, जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत, सांकरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज रावत, मोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोवेन्द्र सिंह चौहान, मंडल महामंत्री दर्शन सिंह रावत, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय रावत, टीकाराम, गुलाब सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखंड- देवभूमि की संस्कृति ही मेरी पहचान — जुबिन नौटियाल

Team Yamunotri Express

मुख्यालय छोड़ना है तो जिलाधिकारी की सहमति प्राप्त करनी अनिवार्य होगी

admin

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आवास विभाग से सम्बंधित एमओयू की ग्राउण्डिंग के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page