Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:सीडीओ ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक की संस्तुति

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा शनिवार को अपराह्न में विकास भवन परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी को चार अधिकारी उनके अपने कार्यालयों में मौजूद नहीं मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने इन अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही इनके अप्रैल माह के एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाने की संस्तुति की है। अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों में मत्स्य विभाग से प्रभारी सहायक निदेशक विश्वेश्वर प्रसाद, ग्रामीण निर्माण विभाग से सहायक अभियंता ई केएस राय , युवा कल्याण विभाग से प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी पैन्यूली, स्वजल परियोजना ईकाई से पर्यावरण विशेषज्ञ पीएस मटूड़ा शामिल है।

Related posts

कोरोना संक्रमण का फटा बम्ब- बड़कोट और नौगाँव में 4 कंटेनमेंट जोन घोषित जानने के लिए लिंक को क्लिक करें…..

admin

उत्तरकाशी:श्रीमती मीनाक्षी रौन्टा बड़कोट व सन्दीप असवाल बने नौगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष

admin

जल जीवन मिशन में गड़बड़झाला को लेकर ग्रामीण उग्र ग्रामीणों ने जल श्रोत को बदलने की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page