Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर चमोली चम्पावत टिहरी देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी बागेश्वर राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग हरिद्धार

स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड के विश्वजीत नेगी अध्यक्ष, चन्द्रशेखर जोशी बने महामंत्री

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

बीजापुर गेस्ट हाउस देहरादून मे स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ, मुख्य चुनाव अधिकारी अजय ढोडियाल तथा सहायक चुनाव अधिकारी शिव शंकर कुशवाह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
विश्वजीत सिंह नेगी के नाम का प्रस्ताव सर्वेश बिष्ट तथा देवेंद्रने किया जिनका अनुमोदन ज्ञान प्रकाश पांडे ने किया, इसके पश्चात् सदन ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विश्वजीत नेगी पर विश्वास प्रकट किया,
महा मंत्री पद पर चंद्रशेखर जोशी के नाम पर सदन ने सर्वसम्मति जताई, प्रदेश उपाध्यक्ष गढ़वाल से सुनील थपलियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष (कुमाऊं) से राजकुमार फुटेला के नाम पर सदन ने सर्वसम्मति जताई, प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कुमायु मंडल से राज कुमार फुटेला सर्व सम्मति से चुने गए
प्रदेश उपाध्यक्ष देहरादून से बसंत निगम को सदन ने सर्वसम्मति से चुना,
प्रदेश सचिव गढ़वाल से देवेंद्र दुमोगा एडवोकेट को सर्वसम्मति से सदन ने चुना, प्रदेश सचिव गढ़वाल से नरेश भट्ट
प्रदेश सचिव कुमाऊँ से संजय रावत प्रदेश सचिव कुमाऊँ से कंचन वर्मा, प्रदेश सचिव देहरादून से मैडम सुलोचना पयाल, तथा
कोषाध्यक्ष पद पर हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पांडे सर्वसम्मति से चुने गए। विशेष सचिव दिनेश चंद्र शास्त्री, संप्रेक्षक सुरेंद्र अग्रवाल को सर्व सम्मति से सदन ने चुना,
सदन ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अजय ढोडियाल को प्रेस क्लब उत्तराखंड का संरक्षक घोषित किया,
स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड की कार्यकारिणी सदस्यों में प्रत्येक जनपद से वरिष्ठ पत्रकार चुने गए, जिसमे उत्तरकाशी से द्वारिका प्रसाद सेमवाल, टिहरी जनपद शशि भूषण भट्ट, रुद्रप्रयाग से रोहित डिमरी, रुद्रपुर से सुरेंद्र गुप्ता, नैनीताल से योगेश वर्मा ,देहरादून से बॉबी शर्मा, बागेश्वर से रमेश पांडे कृषक, हरिद्वार से सनक शर्मा, अल्मोड़ा से अशोक पांडे, चंपावत से विनय शर्मा, चमोली से कांति भट्ट, पौड़ी से गणेश कुकसाल चुने गए
प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर विश्वजीत नेगी ने समस्त पत्रकार जगत का आभार व्यक्त किया, महा मंत्री चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड देश का एकमात्र मंच है जिसमें पूरे प्रदेश से पत्रकार गण जुड़े हुए हैं एक अंब्रेला ऑर्गेनाइजेशन मजबूती से अस्तित्व में आ गया है

Related posts

अपर यमुना वन प्रभाग के अंर्तगत अवैध लकड़ियों के पातन का मामला आया सामने हुई गिरफ्तारी।

Arvind Thapliyal

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बड़कोट में पंचकर्म सेवाओं से मरीजों को बड़ी राहत,पढ़े क्या क्या है सुविधा…..

Team Yamunotri Express

बड़कोट -राज्य स्तरीय वालीबॉल बालिका अंडर 17 में पिथौरागढ़ और अंडर 14 में पौड़ी ने बाजी मारी ,पढ़े खबर. …

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page