Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
धर्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई।

भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया। सामाजिक एकता के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन घन्टाघर से मसूरी डाइवर्जन तक किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने भी रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई। इस अवसर पर विधायक खजानदास, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

सीएम आवास में मुख्यमंत्री का जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित

admin

उत्तरकाशी :सीमांत गावों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने को करें ठोस कार्य योजना तैयार :सीडीओ

Jp Bahuguna

आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची हुई जारी,

admin

You cannot copy content of this page