Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा- 13 लोगों की मौत 

दर्दनाक हादसा- 13 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दिए वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश

चकराता- आज एक बड़ी दर्दनाक दुर्घटना सामने आयी है। घटना चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग की है। जहा दर्दनाक सड़क दुर्घटना होने से 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जिसमे कई लोग घायल भी बताये जा रहे है। आपको बता दे कि यूटिलिटी वाहन के अनियंत्रित होने के कारण गहरी खाई में गिरने से हादसा हुआ है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बचाव राहत दल और प्रशासन की टीम मौके की ओर रवाना हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उपचार के लिए एवं मृतकों के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल कमिश्नर एवं जिलाधिकारी देहरादून घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिये हैं कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो, यदि इस तरह की कोई बात आती है, तो संबधित पर कड़ी कारवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दुबारा न हो, इसके लिए उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है ओवर लोडिंग न करें। हम सभी को स्वयं जागरूक होकर इस तरह की घटनाओं से बचना है।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

21 वर्षीय पत्नी ने कुल्हाड़ी से की अपने पति की दर्दनाक हत्या, राजस्व पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी:बड़कोट-तिलाड़ी-पौंटीपुल मोटरमार्ग डामरीकरण की मांग को लेकर युवाओं ने दिया सांकेतिक धरना

admin

उत्तरकाशी :वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सम्पन हुईं जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक

admin

You cannot copy content of this page