Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:मालूम नहीं होता सड़क में गढ़े हैं या गढों में सड़क,विभाग लगा लीपा पोती में

 

जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

लोक निर्माण विभाग बड़कोट के अंतर्गत नौगांव-पौंटी-गडोली-राजगढ़ी मोटरमार्ग की गडोली से लेकर राजगढ़ी तक ऐसी हालत है कि इस पर वाहन तो छोड़ो पैदल चलना भी दूभर है।यह सड़क इस तरह खस्ताहाल है कि जगह जगह सुरक्षा दीवारें टूटी हुई है, पुरानी पेंटिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है,सड़क में पड़े गढों से अंदाजा लगाना असम्भव है कि यह किसी सड़क के गढ़े हैं या गढों में ही सड़क है।सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर यहाँ मंगलवार को बनाल पट्टी के जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिशासी अभियन्ता लो0 नि0 वि0 बड़कोट को गड़ोली से राजगढ़ी तक मोटर मार्ग के डामरीकरण के सम्बंध में ज्ञापन दिया गया ।

ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के 25-30 गाँव को जोड़ने वाली सबसे पुरानी सड़क है ,जिसकी हालत आज बहुत ख़राब है जिसमे गड़ोली से राजगढ़ी तक रोड़ की स्थिति बहुत ख़राब है जिससे आम जन को व गाड़ी वालो को बहुत दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है रोड की ऐसी दशा है की कई जगह दीवारें गिरी है ,रोड में नाली ना होने से सड़क का कटाव व् पूरी पक्की सड़क उखड़ चुकी है जिसमे अब पूरी रोड़ का डामरीकरण किया जाना है ,जनप्रतिनिधियो के द्वारा माँग की गयी है जो विभाग के द्वारा पैच के कार्य हेतु निविदा लगा रखी है उसका कोई औचित्य नही है सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी करना है ।जब रोड पूरी उखड़ चुकी है तो पैच का कार्य कैसे किया जायेगा आम जन की भावनाओं को देखते हुए निविदा को निरस्त कर के दुबारा से रोड़ का निरीक्षण करने के उपरान्त पूरी रोड़ का डामरीकरण किया जाय अन्यथा आम जन को आन्दोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा ।ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम चौहान, राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेन्द्र रावत ,धनवीर रावत, जशवंत चौहान ,कुलदीप, चैन सिंह, यशवंत सिंह, संदीप, अम्बिका अदि मौजूद थे।

Related posts

हिन्दू जागृति संगठन के तहत ‘नशा मुक्त हो अपना उत्तराखंड ,पढ़े खबर…….

Team Yamunotri Express

राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर संगोष्ठी आयोजित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page