Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच की मांग

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

गत दिनों जिला अस्पताल उत्तरकाशी में ऑपरेशन के दौरान हुई एक प्रसूता की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य व शासन द्वारा नामित जिला चिकित्सा प्रबन्धन समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जिलाधिकारी को आज ज्ञापन देकर उक्त घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की है।

ज्ञापन में भंडारी ने कहा है कि ग्राम छमरोली तहसील डुंडा निवासी एक प्रसूता की ऑपरेशन के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी, जिससे परिजनों, क्षेत्र वासियों में डॉक्टरों व अस्पताल के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है।लिहाजा उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जिलाधिकारी से विगत लम्बे समय से जिला चिकित्सा प्रबन्धन समिति की लम्बित बैठक भी बुलाने की मांग की है।

Related posts

जय श्रीराम के साथ नौगांव में निकाली अक्षत कलश यात्रा।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी पंहुचे सीएम धामी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दीदी-भुलियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने हेतु सरकार कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी गंगा और यमुना की लोक संस्कृति, विरासत और आस्था का संगम है।

Arvind Thapliyal

प्रांतीय प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल का यमुना घाटी में हुआ भव्य स्वागत यमुना घाटी भ्रमण पर पंहुचे अध्यक्ष नवीन वर्मा प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page