Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हर्षिल की राजमा का बीज दान कर किया बीज दान अभियान का शुभारम्भ 

 

 

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हर्षिल की राजमा का बीज दान कर किया बीज दान अभियान का शुभारम्भ

उत्तरकाशी-

हिमालय पर्यावरण जड़ी बुटी एग्रो संस्थान जाड़ी उत्तराखण्ड में पारिस्थितकी तंत्र की पुनर्बहाली के लिये विभिन्न अभियान चला रहा है। वहीँ संस्थान ने पारंपरिक बीजों के संरक्षण व उपलब्धता के लिये बीज दान अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षिल की राजमा का बीज दान कर किया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में अच्छा व युनिक प्रयास है जो जैव विविधता के संरक्षण के लिए बहुत आवश्यक है। बीज संरक्षण के साथ साथ पारम्परिक खेती करने वाले लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बीज दान अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि जाड़ी संस्थान विभिन्न संगठनो, पंचायतों, स्कूलों व सरकार के साथ मिलकर वर्ष 2017 से बीज बम अभियान चला रहा है। अभियान का विस्तार आज उत्तरकाशी से देश के 15 से अधिक राज्यों में हो गया है। अभियान के दौरान देशी जेनेटिक बीजों की कमी को देखा है और कई फ़सलों जिसमें मोटा अनाज, सब्जियों व दालो के बीज खत्म हो रहें है, जो पारिस्थितकी तंत्र के लिये शुभ संकेत नहीं है। कार्यक्रम में प्लान इंडिया के गोपाल थपलियाल, उपला टकनोर जन मंच के अध्यक्ष माधवेन्द्र रावत, ग्राम प्रधान हरसिल दिनेश रावत, संकल्प सामाजिक संस्थान की शान्ती परमार, रेणुका समिति के प्रान्जवल उनियाल, मंगल यूथ फाऊंडेशन के वीरेन्द्र राणा, तरुण सामाजिक संस्थान के नागेंद्र दत्त, बेटी संगठन शिरोर से  अंकिता रावत, नेहा, रिया रावत, मनीषा एवं शिक्षक नरेश बिजलवान, गंगा बहुगुणा आदि उपस्तिथ रहे।

टीम- यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

उत्तरकाशी:भारतीय जनता पार्टी के बड़कोट व चिन्यालीसौड़ नगर मण्डल कार्यसमितियों की बैठकें सम्पन

admin

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

admin

समस्या।बूंद-बूंद पानी के लिये तरसते भाटिया गांव के लोग अब ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने खोला विभाग के खिलाफ मोर्चा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page