Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देश विदेश देहरादून धर्म राज्य उत्तराखंड

प्रति सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को आयोजित होगा जनता मिलन कार्यक्रम 

 

प्रति सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को आयोजित होगा जनता मिलन कार्यक्रम

सीएम कैम्प कार्यालय स्थित जनता दर्शन हाल में 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगा जनता मिलन कार्यक्रम

देहरादून- अमित नौटियाल

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के एक माह के साप्ताहिक कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपर सचिव मुख्यमंत्री अरूणेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वाहन 9ः30 से 11 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। जबकि सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 11 से 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सोमवार से शुक्रवार तक अपराह्न 12 से 01 बजे तक गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे तथा अपराह्न 01 बजे से 02 बजे तक मा0 विधायको से भेंट करेंगे। विधायकों से भेंट कार्यक्रम बुधवार एवं शुक्रवार को नहीं होगा। मुख्यमंत्री अपराह्न 4 बजे से 5ः30 तक विभिन्न विभागों के प्रस्तुतीकरण एवं बैठकों में प्रतिभाग करेंगे। प्रतिदिन पूर्वान्ह के कार्यक्रम/मुलाकात कैण्ट स्थित कैम्प कार्यालय में होंगे तथा प्रतिदिन अपराह् के कार्यक्रम/मुलाकात सचिवालय स्थित कार्यालय से होंगे। मुख्यमंत्री के समक्ष दिये जाने वाले प्रस्तुतीकरण एवं बैठकों का आयोजन मंत्री गणों से भेंट एवं पत्रावलियों का निस्तारण सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में होगी। मुख्यमंत्री मंगलवार एवं गुरुवार को पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक मीडिया से भेंट करेंगे, इस दिन जनता मिलन कार्यक्रम नहीं होगा। मुख्यमंत्री पहले एवं तीसरे बुधवार को अपराह्न 4 बजे से 5ः30 बजे तक मंत्री गणों से मुलाकात करेंगे तथा मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री का शुक्रवार अपराह्न में 4 बजे के बाद तथा शनिवार एवं रविवार को क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

पीटीए अध्यक्ष बने ओमप्रकाश और SMC के बने रामचंद्र… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

ब्रेकिंग न्यूज।भाजपा की लोकसभा चुनाव के लिये दूसरी लिस्ट जारी हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और गढ़वाल से अनिल बलूनी प्रत्याशी घोषित।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने ली ग्राम्य विकास विभाग के कार्यक्रम व योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

admin

You cannot copy content of this page